Explore

Search

February 5, 2025 12:17 am

लेटेस्ट न्यूज़

Weather Update: राजस्थान के इन 8 जिलों में 17-18 दिसंबर को चलेगी शीतलहर…….’मौसम विभाग का Yellow Alert

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Weather Update : राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में शीतलहर का सितम जारी है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी तेज हवाएं प्रदेश में घुसपैठ कर रहीं हैं। मौसम विभाग ने नया Yellow Alert जारी किया है। जिसके अनुसार 17-18 दिसंबर को प्रदेश में शीत लहर चलेगी। प्रदेश के 8 शहरों में शीत लहर चलने का अलर्ट है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, सीकर, उदयपुर, चूरू, नागौर में शीतलहर का असर रहेगा। इसके अतिरिक्त 16 दिसंबर को सीकर में शीतलहर का अलर्ट है।

Heart Attack: वरना हार्ट अटैक का हो सकते हैं शिकार…….’सर्दियों में बूढ़े लोग जरूर कर लें ये काम……..

सर्द हवाओं से राजस्थान कंपा

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी बरकरार है। जयपुर का मौसम भी बेहद सर्द रहा। जयपुर में कल 14 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में आज सुबह मौसम ठंडा था। पर जैसे-जैसे आकाश में सूर्य चमकने लगा तो तापमान बढ़ गया। जिससे लोगों ने बड़ी राहत महसूस हुई। जयपुर का तापमान 11 बजे 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम केंद्र के अनुसार जयपुर का आज रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

रात के पारे में बीते 24 घंटों में 6 डिग्री गिरावट दर्ज

बीते 24 घंटे में राजस्थान के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां चार दिन से लगातार तापमान जमाव बिन्दु से नीचे है। वहीं जोबनेर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में शीतलहर के चलते रात के पारे मेें पिछले 24 घंटों में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

1- माउंट आबू – 1.4
2- करौली – 1.9
3- चूरू – 2.4
4- भीलवाड़ा – 2.6
5- चित्तौड़गढ़ – 3.2
6- उदयपुर – 3.4
7- अंता-बारां – 3.7
8- सीकर – 4.0
9- पिलानी – 4.5
10- संगरिया – 4.9
11- जयपुर – 6.7

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर