Explore

Search

October 16, 2025 5:50 pm

6th Pay Commission DA Hike: जानें कब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी……..’कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, डीए में वृद्धि, बोनस का भी लाभ……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

6th Pay Commission DA Hike: दिवाली से पहले एक तरफ हरियाणा के लाखों कर्मचारियों पेंशनरों को नायब सिंह सैनी सरकार ने डीए के साथ बोनस की सौगात दी है , वही दूसरी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों को बोनस के साथ महंगाई भत्ते का गिफ्ट दिया है।

आदेश के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन ने छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से सितंबर का एरियर भी मिलेगा।। प्रशासन ने सभी विभागों और प्रबंधकों को इस नए आदेश से अवगत करा दिया है।ये बढ़ोतरी सिर्फ यू.टी. चंडीगढ़ के उन कर्मचारियों के लिए है जो केंद्रीय मापदंडों के अनुसार महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी केंद्रीय पैटर्न के तहत होगी।

Kiwi Benefits: आप भी जानकार हो जाएंगे हैरान……’Kiwi खाने के क्या हैं फायदे….

एड-हॉक बोनस का भी ऐलान

चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस (गैर-उत्पादकता लिंक्ड बोनस) देने का निर्णय लिया है। यह बोनस केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत दिया जाएगा, चंडीगढ़ प्रशासन  के अनुसार, भारत सरकार ने ग्रुप सी में केंद्र सरकार के कर्मचारी और समूह बी में सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता लिंक्ड बोनस यानी एड-हॉक बोनस के लिए राष्ट्रपति ने मुहर लगाई है।  एड-हॉक बोनस के भुगतान की गणना की अधिकतम सीमा सात हजार रुपए मासिक होगी।

समय से पहले आएगी सैलरी

यूटी प्रशासन के वित्त विभाग ने शुक्रवार को प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग व दफ्तरों के अधिकारियों को आदेश जारी कर 29 अक्टूबर तक अपने सभी कर्मचारियों को वेतन जारी करने के आदेश दिए है। इसमें कांट्रेक्चुअल, गेस्ट, आउटसोर्सिंग और डीसी रेट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल है।आदेश में लिखा है कि अगर अटेंडेंस में किसी तरह की कोई कमी होती है तो उसे अगले महीने के वेतन में एडजस्ट किया जा सकता है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के आदेश जारी किए थे। अब प्रशासन ने सभी विभागों को ही ऐसा करने के आदेश दिए हैं।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर