Explore

Search

February 7, 2026 7:45 am

Gold Silver Rate Today: जानें रेट……..’दशहरे के अगले दिन ही सोना महंगा, 1000 रुपये का उछाल…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है. अगर आप भी गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,900 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 76,550 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 99,990 रुपये के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने के भाव में उछाल व चांदी के भाव में स्थिरता देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं है. आज चांदी प्रति किलो 99,990 रुपये के भाव से बेची जाएगी. कल भी चांदी का यही रेट था.

Health Tips: सेहत को होंगे ये साइड इफेक्ट्स……..’पपीते के साथ इन 5 चीजों को खाने की ना करें गलती……

सोने के भाव में उछाल 

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 71,950 रुपये बिका. आज इसकी कीमत 72,900 रुपये तय की गई है, यानी दाम में 950 रुपये का उछाल है. वहीं, शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 75,550 रुपये के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 76,550 रुपये तय की गई है, यानी भाव में 1,000 रुपये की उछाल है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर