Explore

Search

October 15, 2025 9:09 pm

Jaipur News: 8वीं पास उम्मीदवार 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, लॉटरी से होगा सिलेक्शन……’राजस्थान में 23,820 पदों पर निकली भर्ती….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने 23 हजार 820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली है। स्वायत्त शासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन 27 सितंबर की देर रात जारी किया है। राजस्थान के मूल निवासी 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन.

इसके बाद 2 महीने सफाई करके दिखाना होगा। इसका सरकार की ओर से नियमानुसार भुगतान भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें 2 साल प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।

Health Tips: सेहत के लिए भी है फायदेमंद………’ग्रीन टी का स्वाद नहीं पसंद तो इन चीजों को मिलाकर पिएं…..

पहले वाल्मीकि समाज ने किया था विरोध

इससे पहले राजस्थान में 24 हजार 797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 4 से 24 मार्च तक आवेदन का वक्त दिया था। 920000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। 23 जुलाई से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। 5 अगस्त को हड़ताल खत्म हुई थी। सरकार की ओर से 24 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली गई भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर एक बार फिर नए सिरे से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है। इसमें वाल्मीकि समाज की प्राइवेट कंपनी की ओर से प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं देने की मांग को मान लिया गया है।

सरकार ने मानीं मांगें

वाल्मीकि समाज ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं देने की मांग की थी। इसे सरकार ने मानते हुए अब नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद में 1 साल का काम कर चुके कर्मचारियों को ही भर्ती के लिए योग्य माना है। इसका सर्टिफिकेट भी इन विभागों में काम कर रहे अधिकारियों द्वारा ही जारी किया जाएगा।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर