Explore

Search
Close this search box.

Search

October 16, 2024 8:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

IND vs BAN: टीम इंडिया ने दिया 514 का टारगेट……..’बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन टीम इंडिया इसी स्कोर से शुरुआत करेगी। उसके बाद अभी तक 308 रनों की बढ़त है जिसे वो 400 के पार पहुंचाना चाहेगी।

ऋषभ पंत 12 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। पहली पारी में दोनों बल्लेबाज फेल रहे थे। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांगलादेश को पहली पारी में 149 रनों पर ढेर कर दिया था।

Underweight Health Problems: यहां जानें कैसे………’Overweight ही नहीं Underweight होना भी हो सकता है खतरनाक…….

बांग्‍लादेश को मिली अच्‍छी शुरुआत

बांग्‍लादेश की शुरुआत शानदार रही है। दूसरी पारी में बांग्‍लादेश ने बिन कोई विकेट खोए 50 से ज्‍यादा रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट चटकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। उसे जीत के लिए 514 रनों की जरूत है जबकि उसके पास पूरे ढाई दिन का समय बचा है।

बांग्लादेश को 514 का लक्ष्य

भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 287 रनों पर घोषित कर दी है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 109 रन बनाए। वहीं गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे।

गिल का शतक

शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है।

पंत आउट

 शतक पूरा करने के बाद पंत आउट हो गए हैं। 56वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिराज ने अपने ही फॉलोथ्रो में पंत का कैच लपका। इसी के साथ भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया है।

पंत ने पूरा किया शतक

ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया। ये पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक है। पंत ने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

पहले सेशन का खेल खत्म

तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। इस सेशन में भारत ने एक भी विकेट नहीं खोया। टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 432 रनों तक पहुंचा दिया है। पंत और गिल इस समय विकेट पर हैं और दोनों शतक के करीब हैं। पंत 82 और गिल 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पंत को मिला जीवनदान

अर्धशतक के बाद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत को जीवनदान मिला है। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने शाकिह अल हसन पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन शांतो ने उनका कैच छोड़ दिया।

पंत का अर्धशतक पूरा

ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर पंत ने अपने 50 रन पूरे किए और इसी के साथ टीम के 150 रन भी पूरे किए।

गिल का अर्धशतक

गिल ने मिराज की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया।

भारत का शतक पूरा

भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार टीम का शतक पूरा किया।

तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पंत और गिल मैदान पर हैं। मेहेदी हसन मिराज दिन का पहला ओवर फेंक रहे हैं।

गिल-पंत पर नजरें

भारतीय टीम तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 81 रनों के साथ करेगी। इस दिन सभी की नजरें शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर होंगी। दोनों ही बल्लेबाज पहली पारी में फेल रहे थे। दूसरी पारी में वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश में होंगे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर