Explore

Search

October 15, 2025 7:10 pm

African: 63 साल के धर्मगुरू ने 12 साल की लड़की से की शादी, छह साल की उम्र में पसंद की थी बच्ची, मचा बवाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अफ्रीकी देश घाना के नुंगुआ में शहर में हुई एक शादी की तस्वीरें दुनिया का ध्यान खींच रही हैं। यहां 63 साल के एक धर्मगुरू ने 12 साल की लड़की से शादी की है। धर्मगुरू के 49 साल छोटी लड़की से शादी का ये समारोह शनिवार 30 मार्च को नुंगुआ में हुआ। 63 की उम्र में दूल्हे बने शख्स का नाम नुउमो बोरकेटे लावेह त्सुरु है। वुलोमो ने ओक्रोमो नाम की 12 साल की बच्ची से शादी की है। इस शादी में काफी संख्या में मेहमान भी शामिल हुए और सभी रस्मों को अंजाम दिया गया।

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188

शादी समारोह में एक एक मेहमान ने बताया कि ये विवाह एक लंबे समय से चले आ रहे रिवाज के वजह से हुआ है। क्षेत्र मे प्रचलित इस रिवाज में धर्मगुरू एक कुंवारी लड़की से शादी करता है। धर्मगुरू ने इस लड़की को अब से छह साल पहले यानी उसे तब चुना था जब वह सिर्फ छह साल की थी। लड़की अब शुद्धिकरण पर केंद्रित कई दूसरे पारंपरिक समारोह में भाग लेगी। इस मेहमान ने ये भी बताया कि इस समय नांगुआ में नौ साल से अधिक उम्र की कोई कुंवारी लड़की नहीं है।

‘लड़कियों की सुरक्षा के लिए ये जरूरी’

इस खास शादी के बाद लड़की के शुद्धिकरण की परंपरा होगी। ऐसा माना जाता है कि यह अनुष्ठान उसे नुउमो बोरकेटे लावेह की पत्नी के रूप में अपनी प्रत्याशित जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाता है, जिसमें बच्चे पैदा करना भी शामिल है। ग्रेटर अकरा क्षेत्र के नुंगुआ में तीर्थस्थल गबोरबू वुलोमो ने शादी का बचाव करते हुए कहा कि वह अभी भी स्कूल में है, वह धर्मगुरू के साथ नहीं रहती है। हमने अन्य पुरुषों से बचाने के लिए लड़की की पारंपरिक शादी की है।

model Lily Ren: 17 लाख महीने कमाती है model , हज़ारों हैं दीवाने, पर जैसे ही जानते हैं सच्चाई, पकड़ लेते हैं माथा!

घाना में स्टार एफएम ने बताया कि यह समारोह यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी था कि कोई पुरुष उस पर यौन दाग ना लगाए। धर्मगुरू ने विवाह की एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक प्रासंगिकता कही है। उन्होंने कहा कि ये लड़की एक पुनर्जन्म वाली महिला है जो 300 साल पहले जीवित थी और यह सुनिश्चित करने के लिए वापस लौटी है कि देवताओं में से एक के पवित्र अनुष्ठान जो वर्षों से नहीं किए गए हैं, वो किए जाएं। स्टार एफएम की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मगुरू को बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने के लिए उसके परिपक्व होने या शादी और बच्चे को जन्म देने की कानूनी उम्र तक पहुंचने तक इंतजार करना होगा।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर