Explore

Search

March 22, 2026 10:58 am

देवती में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

टहला । देवती में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया।प्रधानाचार्य मुरारी लाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी रहे।
अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत कुंडला राजेश बैरवा ने की। विशिष्ट अतिथि अति.जिला शिक्षा अधिकारी अलवर मुकेश किराड़, पूर्व एडीईओ रविकान्त शर्मा,प्रधानाचार्य राजेश मुखीजा, प्यारेलाल जाटव राजपुर बड़ा, मंजू बैरवा नीमला,अति.विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरिओम शर्मा जयपुर, रोका हैड विनोद रॉय, रजनीकांत, गुलशन अरोड़ा,वरिष्ठ प्रबंधक रेणुका चौधरी,सोलोमन राजू, रमेश देवती, विश्राम बीघोता,ब्रजमोहन मीणा करनावर रहे।

वार्षिकोत्सव में राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक ब्रजमोहन मीणा ने विद्यालय में 5100 रुपए की सहयोग राशि भेंट की।इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी भामाशाओ व अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शक्ति सिंह यादव, चंद्रभान सिंह,, रवि पारीक, हीरा लाल सैनी, ओमप्रकाश डीलर, बनवारी पारीक,नीलकमल शर्मा, किशोर लाल, तोता राम गुर्जर,सुमित्रा पंडित,नितिशा चौधरी, सुखराम, कल्याण सहाय, योगेश मीणा,गीता राम,अनिल, राखी शर्मा, निधी खींची, रणजीत घाघल, विकास, विशाल, श्यामसुंदर,नंदकिशोर, अशोक नरवास, सरोज मीणा रामसिंहपुरा,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंच संचालन रामनिवास झालाटाला व्याख्याता तोता राम गुर्जर के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर Rajkuma सिंघल
Author: रिपोर्टर Rajkuma सिंघल

राजस्थान

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर