Explore

Search

June 21, 2026 2:01 pm

75 वा गणतंत्र दिवस मनाया धूमधाम से

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

 सकट । कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यालय के व्याख्याता श्रीकृष्ण मीणा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी व समारोह के विशिष्ठ अतिथि कजोड़ मल मीणा, रामकरण मीणा, डॉ भीम सेन सैनी, डॉ शिव लहरी सैनी, मुरारी लाल जैमन रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने कहा कि विधार्थी देश व समाज का भविष्य है एवंम शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़े और गांव समाज व देश का नाम रोशन करें साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। वही अतिथियों द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंच संचालन व्याख्याता राजेंद्र मीणा के द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ललित मीणा, सुवा लाल लाटा, भगवत सैनी, प्रकाश सैनी, ब्रजमोहन मीणा, गुरु सहाय सैनी, गंगा सहाय मीणा, पीड़ी मीणा, धर्मेंद्र जैमन, दिनेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विजेन्द्र कुमार सैनी
Author: विजेन्द्र कुमार सैनी

बसवा संपर्क सूत्र 8209111390

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर