Explore

Search

February 11, 2026 11:26 am

कड़ाके की ठंड में अवैध रूप से भरकर ले जा रहे थे गोवंश, नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 दौसा। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा है। नाकेबंदी के दौरान सुबह 4 बजे जयपुर की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक को कलेक्ट्री चौराहे के पास जवानों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, ड्राइवर भगाने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान ड्राइवर व ट्रक में सवार लोग कूद कर अंधेरे में भाग गए। ट्रक में गोवंश को बेरहमी से ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर पिंजरापोल गौशाला भेज दिया।

गौरतलब है कि गो तस्करों के जिले में सक्रिय रहने से बड़ी संख्या में गोवंश की तस्करी हो रही है। गत सितंबर माह में भी गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जहां खैरवाल रोड के समीप गो तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चला दी थी। इस दौरान पुलिस ने गोलीबारी में घायल तस्करों को पकड़ लिया था और ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया था। लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद अभी गो तस्करी नहीं थम रही है।

ठंड में बाहर खड़ी रही गायें:

पिजरापोल गौशाला का गेट नहीं खुलने के कारण कई घंटे गायें ठंड में खड़ी रही। बाद में पुलिस ने गौशाला प्रबंधन को गोवंश की हालत को लेकर गंभीर रहने की चेतावनी दी। तब जाकर गायों को भीतर ले जाया गया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर