Explore

Search

February 2, 2026 1:28 pm

नाबालिग से गैंगरेप में तीन आरोपी पकड़े, होटल संचालक भी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अलवर 26 दिसम्बर। नाबालिग को कट्टा दिखा किडनैप कर होटल में सामूहिक गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज सैनी पुत्र करण (30) निवासी समोची फाटक के पास खेरली व केदार सैनी पुत्र श्याम लाल (38) निवासी सोखर थाना खेरली को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। साथ ही होटल संचालक सौदान सैनी पुत्र सीता राम (34) निवासी बहडखो थाना रैणी को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त गाड़ी जप्त की है।

     एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई की रविवार की दोपहर आरोपी ने फोन पर धमकी देकर उसकी नाबालिग बेटी को समूची फाटक आने को कहा। जहां गाड़ी लेकर खड़े आरोपियों ने कट्टे की नोक पर उसकी बेटी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और महवा की ओर ले गए। रास्ते में खेरली मोड से शराब लेकर पीने लगे। जबरदस्ती बेटी को भी शराब पिलाई। उसके बाद तीनों उसे महवा से पहले हाईवे पर स्थित एक होटल के कमरे में ले गए, जहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

     रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संदिग्ध स्थानों पर दबिश व तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा कठिन व त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना के आरोपियों के साथ होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त गाड़ी जप्त की गई।

      एसपी आनंद शर्मा ने होटल संचालकों से अपील की है कि यदि कोई किसी नाबालिग लड़की लेकर आये तो होटल में कोई कमरा ना दे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ महावीर प्रसाद, एएसआई भोलाराम, हेड कांस्टेबल भूप सिंह, कांस्टेबल चन्द्राम सुरेश, सतीश, प्रेम सिंह व कांस्टेबल चालक ओम दत्त शामिल थे।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर