Explore

Search

February 2, 2026 1:28 pm

नववर्ष का स्वागत इस बार अनूठे ढंग से 31 दिसम्बर की रात को होगा शराब की दुकान के बाहर गोल्डन मिल्क पिलाकर करेंगे शुरुआत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर 26 दिसम्बर। संस्कृति युवा संस्था और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से वर्ष 1995 में 31 दिसम्बर की रात को नववर्ष की शुरुआत शराब से नहीं दूध से करें, की गई थी। अब यह अभियान ना केवल जयपुर में वरन पूरे देश में प्रचारित-प्रसारित हो रहा है। अब इस अभियान में एक नया कीर्तिमान जुडने जा रहा है कि शराब की दुकान के बाहर दूध पिलाकर अभियान का प्रचार-प्रसार करेगें।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर से निकला हुआ यह अभियान अब पुरे देश में चल रहा है। इसलिए इस अभियान में इस बार अनूठे तरीके से शराब की 11 दुकानों को चिन्हित किया गया जिसके बाहर दूध पिलाया जाएगा और लोगों से आग्रह किया जायेगा की शराब से नाता तोडो, दूध पिकर सेहत बनाओ ।
मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत सांगानेर, मालवीय नगर, रानी सती नगर, खण्डाका हाउस, बनीपार्क, आमेर रोड, प्रताप नगर, जोरावर सिंह गेट, सीकर रोड, झोटवाड़ा, जयसिंहपुरा खोर, और सिरसी रोड पर शराब की दुकान के बाहर दूध पिलाया जायेगा।  साथ ही आज इसके पोस्टर का विमोचन भी किया गया है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर