auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 8, 2025 2:49 am

75 वर्ष कि बुजुर्ग महिला चोरी के डर से निगल गई सोने की चेन, बिना ऑपरेशन के डॉक्टरों ने ऐसे निकाला बाहर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर: जयपुर में एक बुजुर्ग महिला ने चोरी होने के डर से निगल ली। चेन निगलने के महिला ने अपने परिवार वालों को इसके बारे में कुछ नहीं बताया। कुछ दिनों बाद महिला पेट में दर्द रहने लगा परिवार वालों ने डॉक्टरों को दिखाया। कुछ समय तक अलग अलग डॉक्टरों से दवाइयां ली लेकिन महिला का पेट दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने एक्स रे किया तो पेट में धातु की बड़ी सी चेन नजर आई। डॉक्टर भी एक्सरे रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188
बिना ऑपरेशन के बाहर निकाला गया चेन को
बुजुर्ग महिला की उम्र 75 वर्ष थी। ऐसे में ज्यादा उम्र होने की वजह से बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन करना काफी मुश्किल था। इस पर डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए चेन को बाहर निकालने का निर्णय लिया। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विनायक कल्ला ने बताया कि एंडोस्कोपी के जरिए चेन निकालना भी आसान नहीं था क्योंकि चेन लम्बी थी। निकालने के दौरान महिला के पेट और खाने की नली में घाव होने का खतरा था लेकिन डॉक्टरों की टीम ने बड़ी सावधानी से चेन को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।

Jaipur: चौदह बीघा भूमि पर पॉच अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

भ्रम की वजह से निगल ली थी चेन

बुजुर्ग महिला से बातचीत करने पर उसने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे ऐसा लगा कि कुछ लोग चोरी करने के लिए आए हैं और सोने की चेन चुराने वाले हैं। इस डर के चलते महिला ने गले से चेन उतारी और चोरों के बचाने के लिए मुंह में डाल कर निगल ली। डॉ. विनायक कल्ला का कहना है कि बुजुर्ग लोगों में डिमेंशिया नाम की एक बीमारी होती है, जिससे दिमाग कमजोर हो जाता है। मरीज को तरह तरह के ख्याल आने लगते हैं जिससे वह कुछ ऐसे कदम उठा लेता है जिसके परिणाम के बारे में वह सोच नहीं पाता है। बुजुर्ग महिला के साथ भी यही हुआ था।

अब स्वस्थ है बुजुर्ग महिला

जब बुजुर्ग महिला के पेट में सोने की चेन थी। तब उसे काफी परेशानी हो रही थी। खाना खाने या अन्य चीजें खाने में समस्या होती थी। कुछ दिनों पर पेट में मोटी चेन के पड़े रहने से पेट में जगह जगह घाव हो गए थे जिसकी वजह से अल्सर बन गए थे। अब चेन बाहर निकाले जाने की वजह से पेट के घाव ठीक हो रहे हैं। चेन बाहर निकाले जाने के बाद अब महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login