Explore

Search

February 25, 2026 1:22 pm

नरेंद्र तोमर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़… विधानसभा चुनाव जीतकर आए BJP के 12 सांसदों ने दिया इस्तीफा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है. चुनाव में जो सांसद जीतकर आए हैं, उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को ऐसे 12 सांसदों ने इस्तीफा सौंप दिया है.

बता दें कि बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है. जबकि तेलंगाना में आठ सीटें जीती हैं. बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को टिकट दिया था. राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात-सात सांसदों को चुनाव लड़ाया था. वहीं,  छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा में टिकट दिया था.

अब बीजेपी हाईकमान ने विधानसभा चुनाव जीते हुए सांसदों से मुलाकात की और संसद सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी सदस्य इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से मिलने पहुंचे

राजस्थान से कौन देगा इस्तीफा..

-राज्यवर्धन राठौड़
-दीया कुमारी
– किरोड़ी लाल मीना (राज्यसभा सदस्य)

मध्य प्रदेश…

– नरेंद्र तोमर
– प्रहलाद पटेल
– राकेश सिंह
– रीति पाठक
– उदय प्रताप सिंह

छत्तीसगढ़

– गोमती साईं
– अरुण साव

मोदी कैबिनेट में कम हो जाएंगे तीन मंत्री

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर