Explore

Search

November 12, 2026 6:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर को किया प्रपोज, घुटनों पर बैठकर पहनाई सगाई की अंगूठी; जुलाई में किया था रिश्ता सार्वजनिक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री समरीन कौर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। समरीन ने 11 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा करते हुए सगाई की जानकारी दी।

तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।

दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी समय से थी लेकिन जुलाई 2026 में अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीर शेयर कर इसे सार्वजनिक कर दिया था। अब सगाई के बाद समरीन एक बार फिर चर्चा में हैं।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और रैंप वॉक के साथ विज्ञापनों में भी काम किया। साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और राज्य की फाइनलिस्ट बनी थीं।

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में किया काम

समरीन ने फिल्मी दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। वह कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ’83’ में नजर आई थीं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित थी। इसमें उन्होंने बलविंदर सिंह संधू की मंगेतर सिमरन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा समरीन वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में चारु रैना के किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 2’ में भी काम किया है।

कई मशहूर गायकों के म्यूजिक वीडियो में आईं नजर

समरीन ने फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। वह बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर जैसे कलाकारों के गानों में दिखाई दे चुकी हैं। मॉडलिंग और अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी मौजूदगी है।

जुलाई में सार्वजनिक किया था रिश्ता

अर्शदीप ने जुलाई 2026 में समरीन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें ‘My Person’ कहा था। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। अब सगाई के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर