'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वृशिका मेहता ने किया बेली डांस, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वृशिका मेहता का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वृशिका मेहता अपने सिर पर टिफिन रखकर बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वृशिका मेहता की हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में एंट्री हुई है।
वृशिका मेहता ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है-"जब आपकी मां टिफिन भेजती हैं तो आप ऐसे ही खुश होते हैं।" बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में वृशिका मेहता डॉक्टर रिद्धिमा की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
वृशिका मेहता इस शो से पहले 'प्यार तूने क्या किया', 'फियर फाइल्स, 'ये है आशिकी', 'ट्विस्ट वाला लव', 'सतरंगी ससुराल' और 'इश्कबाज' जैसे टीवी शो में काम किया है। वहीं बात करें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो की तो इस शो को 2009 में शुरू किया गया था। यह अब तक के सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाली सीरियल्स में से एक है।
यह खबर भी पढ़े: मां बनने के बाद सपना चौधरी का नया गाना 'कत्ल' रिलीज, हॉट और बोल्ड अंदाज देख लोग हुए कायल