भारतीय बच्चों को परेशान कर रहा हैं पाकिस्तान, सामने आई ये करतूत, बच्चों के साथ किया ऐसा

गोपालगंज: पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिशें रचना और कभी सीमा पर आतंकी घुसपैठ करवाना तो कभी भारत के लोगों को बेवजह परेशान करना तो उसकी आदत सी बन गई है। इसी बीच एक खबर सामने आई हैं बिहार के गोपालगंज के हथुआ में स्थित सैनिक स्कूल के एक व्हाट्सएप ग्रुप को पाकिस्तान के लोगों के द्वारा हैक कर लिया गया है। ग्रुप को हैक करने के बाद छात्रों को पढ़ने वाले इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई अश्लील वीडियो और फोटो डाले गए हैं।
ग्रुप पर डाले गए अश्लील फोटोज और वीडियोज
जानकारी के अनुसार यही नहीं स्टूडेंट्स के पढ़ाई करने वाले इस व्हाट्सएप ग्रुप को हैक करने के बाद इस पर कई अश्लील वीडियोज और फोटोज डाले गए हैं। जिसके बाद इस मामले में सैनिक स्कूल प्रबंधन ने हथुआ थाना में कुछ व्हाट्सएप नंबर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सैनिक स्कूल के इस व्हाट्सएप ग्रुप को हैक करने की खबर के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के मुताबिक हथुआ स्थित सैनिक स्कूल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान छात्रों के पढ़ाई के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। सातवीं क्लास के बच्चों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में किसी के द्वारा एडमिन बनकर कई नंबर को ऐड किया गया। यह जोड़े गए सभी नंबर पाकिस्तान के बताए जाते हैं और इन नंबरों से सैनिक स्कूल के इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई आपत्तिजनक कंटेंट डाले गए है, जो गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
वहीं इस घटना को स्कूल प्रबंधन ने सैन्य जानकारी और देश की सुरक्षा को लेकर खतरा बताया है। बहरहाल, पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके जांच करने में जुट गई है। इस मामले की जांच खुद हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की लापरवाही लग रही है। उन्होंने बताया कि एडमिन द्वारा ऐड किए गए सभी नंबरों की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े: हाईकोर्ट का फरमान: मास्क नहीं पहनने वालों को कम से कम 5-6 घंटे करना होगा कोविड सेंटर में काम