फर्रुखाबाद: आजम खां के समर्थन में उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में खतकपुरा मस्जिद में सैकड़ो मुस्लिमों के साथ आजम खां के समर्थन में उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रसपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक आजम खां की रिहाई के लिए कोई आंदोलन नही किया गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनके पक्ष में आज तक कोई बयान जारी नहीं किया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आजम खां की कोई मदद नहीं की। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने न ही कोई बयान दिया और न ही जेल में जा कर उनसे मुलाकात की।
आजम खां ने समाजवादी पार्टी के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। इसको लेकर उन्होंने मस्जिद में जम कर हंगामा किया।मस्जिद में नमाज के बाद हंगामा की सूचना पर पहुची, पुलिस ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। बैठक में कहा गया की समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यकों का कोई हित नहीं किया है।
इस वजह से समाजवादी पार्टी के साथ अब मुस्लिम नहीं रहा है। अब मुस्लिम शिवपाल सिंह यादव के साथ हैं। मुस्लिम समाज सपा की नीति को समझ चुका है। अब मुस्लिम समाज आजम खां की रिहाई के लिए खुद संघर्ष करेगा। इस मौके पर इमरान खान, बिलाल खान, चांद मियां सहित सैकड़ों की संख्या में प्रसपा समर्थित अल्पसंख्यक मौजूद रहे।
यह खबर भी पढ़े: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने योगी सरकार के कार्यों को सराहा, प्रवासी श्रमिकों की मदद को लेकर थपथपायी पीठ