UP: कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज, इस दौरान पीएम मोदी.. डेढ़ लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 16 जनवरी को पहले दिन प्रदेश में 31,600 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन पूरे दिन वैक्सीनेशन करने पर 22,000 स्वास्थ्यकर्मियों को ही वैक्सीन दी जा सकी। ऐसे में आज दूसरे दिन बाकी बचे लाभार्थियों को वैक्सीन दी जाएगी।
पीएम मोदी लगवाएंगे वैक्सीन
इस बीच कोवैक्सीन को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद कहा जा रहा है कि कई ऐसे स्वास्थ्यकर्मी कोवैक्सीन लगवाने से परहेज कर रहे हैं। तरह-तरह की चर्चाओं के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वो दूसरे चरण में वैक्सीन लगवाएंगे।
बनाए गए हैं 1500 बूथ
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 का टीका लगाने का दूसरा चरण शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश में करीब 1500 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब नौ लाख स्वास्थ्य कर्मी हैं और उनकी दो खुराकों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में टीके की दवा उपलब्ध है। आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के बाद हर गुरुवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे।
28 दिन बाद दी जाएगी दूसरी खुराक
जिन लोगों को 16 जनवरी को टीका लगा था उन्हें इसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। गौरतलब है कि, गत 16 जनवरी को पूरे देश में कोविड-19 रोधी टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ है। इसके पहले दिन उत्तर प्रदेश में 20,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था।
यह खबर भी पढ़े: 8 वर्ष से 35 वर्ष की महिलाओं को इस योजना के तहत 2 लाख रुपए दे रही है सरकार! फॉर्म भरने के लिए लगी लंबी कतार, जानिए खबर की सच्चाई?
यह खबर भी पढ़े: सरकार का सख्त निर्देश! अगर गणतंत्र दिवस पर किया प्लास्टिक के तिरंगे का इस्तेमाल और अपमान तो होगी इतने साल की जेल