राष्ट्रपति सोमवार को करेंगे राष्ट्र को संबोधित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति के संबोधन का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर शाम 7 बजे होगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में रात 9.30 बजे से राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े: दो दोस्तों को आपस में मजाक करना पड़ा महंगा, दोनों की मौत