नड्डा के स्वागत में भगवा रंग में रंगा देहरादून

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मानव शृंखला बनाकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। कमल के पटके और भगवा वस्त्र पहने कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए -स्वागत है भाई स्वागत है, नड्डा जी का स्वागत है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा चार दिवसीय भ्रमण पर देहरादून पहुंचे। हरिद्वार से देहरादून आते समय उनके स्वागत का क्रम नेपाली फार्म में प्रारंभ हुआ। वहां सैकड़ों संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘स्वागत है भाई स्वागत है, नड्डा जी का स्वागत है’ के नारों के साथ किया। ढोल-दमाऊं के साथ कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाई।
कार्यकर्ताओं ने नड्डा के स्वागत के लिए दून की सड़कों को भगवा रंग में रंग कर बैनरों और झालरों से सजाया। डोईवाला, हर्रावाला, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़े। पूरा मार्ग झंडों, बैनरों और गुब्बारों से सजा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा वार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र राजपुर विधानसभा क्षेत्र, मसूरी क्षेत्र और कैंट विधानसभा क्षेत्र को क्षेत्रों में बांटकर स्थान-स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
यह खबर भी पढ़े: डीजीपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रदर्शन की आड़ में कोई बड़ी घटना न होने पाए