पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, 6.8 डिग्री तक गिरा पारा

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। दिन जहां गर्म रहते हैं, तो रात में ठंड बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में गुरुवार-शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, भोपाल समेत पूरे प्रदेश में दिन अपेक्षाकृत गर्म और रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक इसी तरह उतार चढ़ाव चलता रहेगा। हालांकि अभी ज्यादा ठंडी की उम्मीद नहीं है, लेकिन रात को एक से दो डिग्री तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा।
प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान सभी शहरों में औसतन 28 डिग्री से लेकर 30 डिग्री बीच है, जबकि रात को यह 8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भोपाल में रात का पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ग्वालियर में सबसे कम 9.6 डिग्री तक आ गया। हालांकि इंदौर में रात का तापमान चारों शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यह खबर भी पढ़े: AUS vs IND/ टी20 श्रंखला में आज आमने-सामने होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, जानिए कैसी रहेगी संभावित Playing XI
यह खबर भी पढ़े: रेड बिकिनी में शमा सिकंदर ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, तस्वीरों से इंटनेट पर मचाया बवाल