Covid 19: दुनियाभर में अब तक पौने 3 लाख से अधिक लोगों की जान ले चूका है कोरोना वायरस, जानिए रोकथाम, लक्षण और बचने के उपाय

नई दिल्ली। कोरोना के खौफ से अभी पूरी दुनिया कांप ही रही है। लाख कोशिश के बाद भी काबू नहीं हो रहा हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 4,342,355 मामले सामने आ चुके है। और इसके चपेट में आने से 292,886 लोगों की मौत हो चुकी है। और 1,602,436 लोग ठीक हो चुके हैं और भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले 74 हजार के पार हो गए हैं जबकि 2000 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। अभी भी इस वायरस को लेकर लोगों के मन में तमाम प्रकार के सवाल और भ्रम हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी कोरोना वायरस के बारे में आपको हर एक चीज बताने जा रहा है, जो बेहद जरूरी है।
क्या है कोरोना वायरस?
चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में कोरोना का सबसे पहला मामला सामने आया था। कोरोना वायरस का तकनीकी नाम सार्स सीओवी-2 है। इस वजह से होने वाली सांस की बीमारी को कोरोना वायरस डिजीज 2019 यानी COVID- 19 नाम दिया गया है। इसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पहले कोरोनावायरस को कभी नहीं देखा गया। अभी तक इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई टीका नहीं बना है।
क्या हैं इसके लक्षण?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इन लक्षणों में कोरोना वायरस पाया गया है।
1- बुखार
2- सूखा खांसी
3- थकान
4- कफ
5- सांस लेने में परेशानी
6- शरीर और जोड़ोंं में दर्द
7- गले में खराश
8- सिर दर्द
9- ठंड लगना
10- उल्टी
कोरोना से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
चीन से सामने आई जानकारियों के मुताबिक, जिन लोगों को कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है, वे हैं
1- वृद्ध (एडल्ट)
2- लोग, जिन्हें ये बीमारियां हैं
3- हृदय से जुड़ीं बीमारियां
4- डायबिटीज
5- फेफड़ों से जुड़ीं बीमारियां
कोरोना से बचने के लिए क्या करें?
कोरोना वायरस, इस महामारी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका हैं कि आप इसके संक्रमण से बचकर रहे। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखे और बार बार साबुन या हैंड सेनेटाईजार से अपने हाथ धोते रहे।
1- ज्यादातर वक्त घर पर गुजारें। अपने डॉक्टर से बात कर COVID-19 से बचने के लिए अतिरिक्त दवाएं लें।
2- अपने हाथ साफ रखें।
3- नियमित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। खासकर नाक छूने, खांसने और सार्वजनिक जगहों से लौटकर।
4- अगर पानी ना हो तो हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ करें।
5- छींकते या खांसते वक्त टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और इसे डस्टबिन में डालें।
क्या ना करें?
1- बीमार लोगों के संपर्क में ना आएं।
2- सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से परहेज करें।
3- अपने हाथ से चेहरा, नाक और आंखे छूने से बचें।
4- सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा छुई जाने वालीं चीजों पर हाथ लगाने से बचें। जैसे लिफ्ट का बटन, दरवाजे का हैंडल, हाथ मिलाना।
5- अफवाहों पर ध्यान ना दें।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
कोरोना के बारे में फैली हैं ये अफवाह, जानें सच-
1-क्या कोरोना पालतू जानवरों से फैलता है?- नहीं
2- एंटीबायोटिक्स से ठीक हो जाता है कोरोना- नहीं
3- क्या थर्मल स्कैनर असरदार है? - हां, लेकिन इससे केवल संक्रमित लोगों का पता चलता है।
4- क्या मास्क लगाने से नहीं होता कोरोना वायरस?- नहीं ऐसा नहीं है। वायरस इतने छोटे होते हैं कि वे मास्क से नहीं रुकते। हालांकि, इंफेक्शन फैलने से रोकने में मदद करता है।
5- क्या गोमूत्र पीने से ठीक हो जाएगा कोरोनावायरस?- नहीं।
यह खबर भी पढ़े: Lockdown: अगर घर पर पड़े -पड़े कब्ज से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलू उपाय