बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी के डेब्यू के बाद छोटी बेटी खुशी कपूर भी करेगी फिल्मों में एंट्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड में दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया। अब खबर हैं कि जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द ही फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं और इस बात की पुष्टि खुद खुशी के पापा यानी बोनी कपूर ने की है। खुशी की एंट्री का ये बड़ा एनाउंसमेंट जल्द ही होने वाला है।
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बोनी कपूर बताया कि हां, खुशी को भी एक्टिंग का काफी शौक है। आप जल्द ही इससे जुड़ा एक बड़ा एनाउंसमेंट सुनने वाले हैं।' हालांकि अपनी बातचीत में बोनी ने यह भी साफ कर दिया कि खुद प्रोड्यूसर होते हुए भी वह खुशी को लॉन्च नहीं करेंगे।
बता दें कि खुशी से पहले उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर को काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि अपने दोनों ही बच्चों को बोनी कपूर ने लॉन्च नहीं किया। जाह्नवी को करण जौहर ने फिल्म 'धड़क' से लॉन्च किया था। वहीं अर्जुन कपूर को फिल्म 'इश्कजादे' से यश राज बैनर ने लॉन्च किया था।
अपनी बेटी को खुद न लॉन्च करने पर बोनी कपूर ने कहा कि वह चाहते हैं कि खुशी को कोई और ही लॉन्च करे क्योंकि एक पिता होने के नाते वो बहुत ज्यादा जुड़ जाते हैं लेकिन एक फिल्ममेकर होने के नाते ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं संजय को लॉन्च करते वक्त बहुत ज्यादा जुड़ गया था जो उसके लिए ही अच्छा साबित नहीं हुआ। बता दें कि बोनी कपूर ने अपने भाई संजय कपूर को फिल्म 'प्रेम' से लॉन्च किया था। इस फिल्म में तबू उनके साथ नजर आई थीं।
यह खबर भी पढ़े: न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ डार्क कॉमेडी थ्रिलर 'शेमलेस' का प्रीमियर, देखें ट्रेलर