महिला ने लगाया था बलात्कार का आरोप, फिर युवक ने सच में ही कर दिया ऐसा कांड, साथ में मासूम बच्ची को भी...

रायपुर। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी बच्ची की एक युवक ने हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे मैदान में शनिवार को एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया। इसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपित को धरदबोचा है।
तेलीबांधा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रीमा यादव ने आरोपित विकास यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पिछले महीने ही आरोपित जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद भी आरोपित लगातार उस महिला से मिल रहा था। बताया जा रहा है कि पुराने मामले को लेकर शुक्रवार रात विवाद बढ़ा और महिला की चाकू से गले पर वार कर हत्या के बाद आरोपित ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने महिला और बच्ची का शव बरामद कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेलीबांधा थाना टीआई विनीत दुबे ने बताया कि आरोपित विकास यादव व मृतका रीमा यादव पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध में थे। पिछले वर्ष रीमा यादव गर्भवती हुई तो उसने तेलीबांधा थाना में शिकायत की थी, जिसके बाद विकास यादव को जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे। आरोपित ने बताया कि हम दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन पता चला कि रीमा यादव का किसी और से प्रेम संबंध है, जिसके चलते शुक्रवार रात काफी विवाद हो गया। आरोपित ने चाकू से मृतका के गले पर कई वार किया और हत्या कर दी। बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जो किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़े: रविवार, 24 जनवरी 2021: जानिए आज के शुभ मुहूर्त
यह खबर भी पढ़े: मां बेटी का बलात्कार: मां का 10 साल से यौन शोषण, बेटी ने बताया कैसे और क्या क्या हुआ...