सड़क हादसे में भाजपा नेता सुनील दुबे की मौत

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में भाजपा नेता सुनील दुबे की मौत हो गई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य सुनील दुबे एक्टिवा से जा रहे थे, गोंदवारा केनरा बैंक के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा नेता बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि गोंदवारा केनरा बैंक के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियों और एक्टिवा सवार सुनील दुबे के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता सुनील दुबे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक से संपर्क कर उसे थाने बुलवाया है। मामले में जांचकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
यह खबर भी पढ़े: ममता बनर्जी एक आंदोलन का नाम है : चंद्रिमा भट्टाचार्य