हिमाचल प्रदेश की वादियों में रोमांटिक हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली। पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हिमाचल में घूमने गए थे। अब दोनों वापस आ गए है। ये दोनों इंस्टाग्राम पर खुलकर एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अर्जुन की तस्वीर पर मलाइका का कमेंट आया था तो अब मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ रोमांटिक अंदाज में गले लगी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'जब तुम आसपास होते हो तो कुछ भी नीरस नहीं होता...' मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन ने भी कमेंट करने में देरी नहीं की और लिखा 'मैं सहमत हूं..'
बता दें कि हाल ही में मलाइका अर्जुन के साथ वेकेशन मनाने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंची थीं। अर्जुन कपूर यहां अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए आए हुए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान भी हैं और इसी मौके पर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों यहां वेकेशन मनाते हुए नजर आई थीं।
मलाइका और अर्जुन ने पिछले साल, अर्जुन के जन्मदिन पर अपना रिश्ता जगजाहिर किया था। इसके बाद से ही ये जोड़ी कुछ मौकों पर एक-साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही है।
यह खबर भी पढ़े: सना खान और अनस सैयद ने उतारी एक दूसरे की नजर, एक्ट्रेस बोलीं- घर से निकलने से पहले हमेशा पति-पत्नी.. देखें VIDEO