पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष को गोली मारी ,इलाज के दौरान मौत

पूर्णिया। पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के अरगड़ा चौक पर शनिवार देर रात अपराधियों ने जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां आज इलाज के दौरान उकी मौत हो गई।
अरगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि जय सिंह अपनी नजदीकी मित्र से मिलकर घर लौट रहे थे उसी समय अपराधियों ने उन्हें पर गोली चला दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने हमलावरों को एक छूटे बाइक को आग के हवाले कर दिया। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरगड़ाचौक पर जय सिंह ने अपने कुछ साथियों से बात कर रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने उन पर गोली चला दी गोली उनके गर्दन पर लगी है।
यह खबर भी पढ़े: यूपी एटीएस ने दो चाइनीज नागरिकों को किया गिरफ्तार