दिव्यांग भी हमारे ही परिवार, हमारे ही समाज के एक अंग:अरविंद कुमार

नवादा। ग्राम निर्माण मंडल के प्रमुख अरविंद कुमार ने विकलांगों के ट्राई साइकिल वितरण समारोह में शुक्रवार को कहा कि दिव्यांग भी हमारे ही परिवार, हमारे ही समाज के एक अंग है। हमें उनका सम्मान करते हुए उनके आत्मविश्वास की रक्षा करनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम निर्माण मंडल,सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा ने अमेरिका की दाता एजेंसी जीव दया फाउंडेशन से मिलकर नवादा क्षेत्र के दिव्यांगो के रहन- सहन को अच्छा करने एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास किया है।
अरविंद कुमार ने कहा कि ग्राम निर्माण मंडल ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरण समारोह का आयोजन नवादा के खादी ग्रामोद्योग के जिला कार्यालय में किया। इस समारोह में नवादा सदर, रजौली एवं नरहट प्रखंड के 19 दिव्यांगों के बीच जिला विकास आयुक्त नवादा एवं सिविल सर्जन नवादा के द्वारा ट्राई साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर जीव दया फाउंडेशन के अनिल कुमार, खादी ग्रामोद्योग समिति के कार्यकर्ता गण एवं सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के कार्यकर्ता गन की उपस्थिति रही।सदर अस्पताल अशोक कुमार, पॉपुलेशन फाउंडेशन के डीपीओ पप्पू कुमार भी मौजूद रहे। जिलेभर में सर्वे कराकर सैकड़ों दिब्यअंगों को ट्राइसाइकिल दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़े: कांग्रेस कार्यसमिति में सांगठनिक चुनाव पर घमासान, असंतुष्ट नेताओं पर बरसे गहलोत